बरेली: यूपी उड़ान के तहत हजियापुर में लगाए शिविर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत मलिन बस्ती आश्रय घर हजियापुर में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगरीय मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर खास जोर दिया गया। इस शिविर में नगर निगम के साथ यूनीसेफ, स्वास्थ विभाग, डूडा, श्रम विभाग, विज्ञान फाउंडेशन, महिला …

बरेली, अमृत विचार। यूपी उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत मलिन बस्ती आश्रय घर हजियापुर में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नगरीय मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर खास जोर दिया गया।

इस शिविर में नगर निगम के साथ यूनीसेफ, स्वास्थ विभाग, डूडा, श्रम विभाग, विज्ञान फाउंडेशन, महिला कल्याण, समाज कल्याण, आईसीडीएस विभाग ने कैंप लगाकर लोगों को सरकार से संचालित योजनाओं के विषय में जागरूक किया और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।

शिविर के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरुकता, आयुष्मान, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, राष्ट्रीय शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि योजनाओं के चिन्हित लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।

उड़ान यूपी कार्यक्रम के अंतर्गत शहर की 10 चिन्हित मलिन बस्तियों में शिविरों के आयोजन होने हैं। शिविर में बलवीर सिंह, सीएमओ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, शोभित शर्मा नोडल यूनीसेफ, डॉ. एमएल मौर्य, अमर सिंह आदि का सहयोग रहा।

संबंधित समाचार