अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की JPNIC की बदहाल तस्वीरें, एलडीए में मची खलबली
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अचानक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर जेपीएनआईसी पहुंच गए। अखिलेश यादव ने वहां की दुर्दशा की कई फोटो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दी। फोटो शेयर होते ही व सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे एलडीए में …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को अचानक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय सेंटर जेपीएनआईसी पहुंच गए। अखिलेश यादव ने वहां की दुर्दशा की कई फोटो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर दी। फोटो शेयर होते ही व सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इससे एलडीए में हलचल मच गई।

लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने जेपीएनआईसी का कार्यभार देख रहे अधिशासी अभियंता पीएस मिश्र को बिना अनुमति निर्माणाधीन भवन में अखिलेश यादव के प्रवेश करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने अभियंता से इसका जवाब देने को कहा है।

अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल को जेपीएनआइसी पहुंचकर साक्षात्कार दिया था। सोमवार को जेपीएनआइसी की कई फोटो इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा सरकार में जेपीएनआइसी की दुर्दशा देखकर दुख भी होता है और भाजपा की विकास विरोधी सोच पर क्षोभ भी।

यादव ने जेपीएनआइसी की दुर्दशा को जयप्रकाश नारायण का अपमान बताया। इस पोस्ट के वायरल होने पर एलडीए उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अधिशासी अभियंता के रविवार को अवकाश पर रहने के कारण यहां का काम देख रही निजी एजेंसी को भी नोटिस जारी किया है। जेपीएनआइसी 864 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को अचानक पहुंचे थे।
शाहजहांपुर: तिलहर विधानसभा सीट- अलग है मतदाताओं का मिजाज, हर बार बदलते रहे चेहरे
तिलहर विधानसभा सीट पर मतदाताओं का मिजाज कुछ अलग ही है। आजमाए हुए दलों को यहां मतदाता नकार देते हैं और बदलाव पर भरोसा करते हैं। पिछले डेढ़ दशक के चुनाव परिणामों पर गौर करें तो साफ हो जाएगा कि हर बार विधानसभा सीट से दल बदलते रहे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- शाहजहांपुर: तिलहर विधानसभा सीट- अलग है मतदाताओं का मिजाज, हर बार बदलते रहे चेहरे
