रायबरेली: किसानों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में किया और हुए जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बताते चले कि ब्लॉक प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक के आह्वान पर पहुंचे किसानों एवं महिलाओं ने अपनी मांगो को लेकर जिला अध्यक्ष छोटेलाल लोधी के …
रायबरेली। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन ब्लॉक परिसर में किया और हुए जिलाधिकारी को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। बताते चले कि ब्लॉक प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन लोकतान्त्रिक के आह्वान पर पहुंचे किसानों एवं महिलाओं ने अपनी मांगो को लेकर जिला अध्यक्ष छोटेलाल लोधी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
किसान संगठन द्वारा दुरुस्त बिजली बिल निकालने, रैन गांव में 2016 – 20 तक क़े कार्यों की जांच कराने, राघवपुर, तौली, बरहुआ स्थित वन विभाग क़ी जमीन क़ो ग्राम सभा क़ी जमीन घोषित कराने, ब्लाकों में समाज कल्याण अधिकारी क़ी उपस्थिति अनिवार्य करने, बछरावां पुलिस क़ी कार्यशैली में सुधार किए जाने, किसानों की समस्याओं क़े निस्तारण हेतु लेखपाल का गांव में दिन निश्चित किए जाने की मांग की।
किसान संगठन ने पंद्रह दिवस में समस्याओं की सुनवाई ना होने पर बड़े आन्दोलन किए जाने की बात भी कही। इस दौरान बृजेश यादव, हरिप्रसाद यादव, रामहरक, पूर्वीदीन, छेदीलाल, नन्दकिशोर तिवारी, माधुरी रावत, नन्दकिशोर फौजी सहित दर्जनों किसान सहित महिलाएं मौजूद रही।
धान खरीद में कमीशन को लेकर प्रधानमंत्री ने किसान को किया फोन, जानें पूरा मामला…
‘हैलो, नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं। शशिभूषण जी धान खरीद में कोई कमीशन तो नहीं देना पड़ा।‘ मोबाइल पर यह बात सुनते ही बछरावां कस्बे के रहने वाले बुजुर्ग किसान हतप्रभ रह गए। प्रधानमंत्री ने उन्हें कॉल किया, जिसे लेकर कुछ देर तक वह विश्वास न कर सके। हिचकते हुए बात की और कहा कि धान खरीद में कोई कमीशन नहीं देना पड़ा। इसके बाद फोन कट गया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- धान खरीद में कमीशन को लेकर प्रधानमंत्री ने किसान को किया फोन, जानें पूरा मामला…
