शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.88 के स्तर पर पहुंंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.88 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.95 पर मजबूत खुला, और फिर पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 74.88 …

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 74.88 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.95 पर मजबूत खुला, और फिर पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 74.88 पर पहुंच गया।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर करीब चार सप्ताह के उच्च स्तर 75 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और एशियाई मुद्राओं में तेजी से बाजार की धारणा मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह वर्ष अंत की छुट्टियों के चलते सीमित दायरे में कारोबार की उम्मीद है। इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 78.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

ये भी पढ़े-

Stock Market: सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,150 के पार

संबंधित समाचार