बहराइच: अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के चौक बिसात खाना में रात को बिसात खाना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने अन्य की मदद से आग पर काबू पाया। शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत चौक बाजार स्थित है। चौक के बिसात खाना …

बहराइच। शहर के चौक बिसात खाना में रात को बिसात खाना की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने अन्य की मदद से आग पर काबू पाया। शहर के कोतवाली नगर अंतर्गत चौक बाजार स्थित है। चौक के बिसात खाना बाजार में शानू खान की बिसात खाना की दुकान संचालित है।

सोमवार रात सात बजे के आसपास अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सौंदर्य का सामान जलने लगा। व्यापारी सोनू ने अन्य की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर दुकान मालिक ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।

सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाया। लेकिन दुकान में रखा सभी सामान पूरी तरह से जल गया। व्यापारी के मुताबिक आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। मालूम हो कि व्यापारी बिसात खाना बाजार संघ का अध्यक्ष भी है।

हो सकता था बड़ा हादसा

शहर का चौक बाजार काफी व्यस्ततम क्षेत्र है। जहां पर दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी है। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास के अन्य दुकानदार चपेट में आ जाते। बड़ा हादसा हो सकता था।

संभल : फायरिंग में किशोरों का नाम आने पर कोतवाली पहुंचे ‍व्यापारी, किया अनोखा प्रदर्शन

जिले में सोमवार को चंदौसी शहर में व्यापारियों ने हाथ में भगवान की मूर्ति लेकर पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला। इसके बाद व्यापारी लड्डू – गोपाल (भगवान श्रीकृष्ण) की मूर्ति लेकर कोतवाली पहुंचे। भगवान कृष्ण की मूर्ति को टेबल पर रखकर न्याय की गुहार लगाई। थाने पर पहुंचे सीओ गोपाल सिंह ने पीड़ित को न्याय दिलाने का आवश्वासन दिया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- संभल : फायरिंग में किशोरों का नाम आने पर कोतवाली पहुंचे ‍व्यापारी, किया अनोखा प्रदर्शन

संबंधित समाचार