मुरादाबाद : दहेज के लिए प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने के बाद ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हुए। कम दहेज के लिए ताने देने लगे। शहर में प्लाट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये और मांगने लगे। इन्कार करने पर ससुरालियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मौसेरे देवर ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने के बाद ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं हुए। कम दहेज के लिए ताने देने लगे। शहर में प्लाट खरीदने के लिए पांच लाख रुपये और मांगने लगे। इन्कार करने पर ससुरालियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने का प्रयास किया। मौसेरे देवर ने उसके साथ छेड़खानी की और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाना पुलिस ने भी पीड़िता की बात नहीं सुनी। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका विवाह 30 अप्रैल को भगतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। माता-पिता ने कार समेत करीब 20 लाख रुपये का दहेज दिया था। मगर ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। कम दहेज के लिए ताने देते थे। उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। कहते कि यदि हम कहीं और शादी करते तो बहुत दहेज मिलता।

आरोप है कि शहर में प्लाट खरीदने के लिए ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर पति ने 21 दिसंबर को उसे बुरी तरह पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। ननद ने पेट पर लात मारी, इससे उसकी चीख निकल गई। कुछ दिन पहले ही उसका रसौली का आप्रेशन हुआ था।

पीड़िता का आरोप है कि मौसेरे देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। पति ने गंडासे से वार किया मगर ससुर ने रोक लिया। कहा कि यह मर गई तो जेल काटनी पड़ेगी। हंगामा होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाया। पति ने उसका फोन छीन लिया और उसी समय धक्के देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

उसने 24 दिसंबर को अपनी चोटों का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला थाने गई। आरोप है कि महिला थाना पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि एसएसपी से आदेश करा लाओ। तब उसने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। कप्तान ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार