गुजरात परीक्षा पत्र लीक: भूख हड़ताल पर बैठे आप नेता अस्पताल में भर्ती, पार्टी ने किया ‘यज्ञ’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता महेश सावनी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सरकारी विभागों में प्रधान लिपिकों की भर्ती का परीक्षा पत्र कथित तौर पर लीक होने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे …

अहमदाबाद। गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता महेश सावनी को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ भूख हड़ताल के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह सरकारी विभागों में प्रधान लिपिकों की भर्ती का परीक्षा पत्र कथित तौर पर लीक होने को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

इस बीच, आप ने परीक्षा पत्र लीक मामले के संबंध में अपनी लड़ाई को लेकर पिछले हफ्ते से जेल में बंद और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अपने नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए यहां प्रदेश पार्टी कार्यालय में मंगलवार को एक ‘यज्ञ’ किया। आप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि सावनी को प्रदर्शन स्थल पर नियमित जांच के दौरान सेहत बिगड़ने के बाद सोमवार शाम को अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सावनी और आप के दिल्ली के विधायक तथा गुजरात इकाई के प्रभारी गुलाब सिंह बुधवार से पार्टी कार्यालय में अनशन पर बैठे हैं और वे सरकार विभागों में प्रधान लिपिक के तौर पर भर्ती के लिए 12 दिसंबर को हुई परीक्षा में बैठे करीब 88,000 उम्मीदवारों के लिए न्याय की मांग रहे हैं। परीक्षा पत्र लीक होने के कारण यह परीक्षा बाद में रद्द कर दी गयी थी। इस मामले को लेकर पिछले सप्ताह गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में घुसने पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आप के 60 से अधिक नेता और कार्यकर्ता जेल में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें…

ओमीक्रोन: सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान- दिल्ली में जारी किया येलो अलर्ट, लगाई जाएंगी नई पाबंदियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात