मिर्जापुर: राशन मांगने पर कोटेदार ने चाचा-भतीजे को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल
मिर्जापुर। मिर्जापुर विंध्याचल थाना अंतर्गत गैपुरा के पास स्थित जोपा (सुपन्था) ग्राम में राशन लेने गए चाचा-भतीजा की कोटेदार ने जमकर पिटाई की। बताते हैं कि स्थानीय निवासी अमरेश निषाद ने अपने भतीजे को राशन के दुकान पर राशन लेने के लिए भेजा। राशन पुस्तिका में जब दिसम्बर के बजाय 2 जनवरी राशन वितरण का …
मिर्जापुर। मिर्जापुर विंध्याचल थाना अंतर्गत गैपुरा के पास स्थित जोपा (सुपन्था) ग्राम में राशन लेने गए चाचा-भतीजा की कोटेदार ने जमकर पिटाई की। बताते हैं कि स्थानीय निवासी अमरेश निषाद ने अपने भतीजे को राशन के दुकान पर राशन लेने के लिए भेजा। राशन पुस्तिका में जब दिसम्बर के बजाय 2 जनवरी राशन वितरण का तारीख देखा तो वह अपने चाचा को फोन करके बुलाया। चाचा जैसे ही दुकान पर पहुंच कर इसकी जानकारी लिया, तो कोटेदार ने कहा कि हम लोग लाइसेंसी चोर है हम जितना चाहेंगे उतना राशन देंगे, वैसे अब जो तुम्हें 45 किलो मिलता रहा है, अब वह तुम्हें 38 किलो ही राशन मिलेगा।
यह सब होते देख अमरेश अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा और वीडियो बनाते देख कोटेदार आग बबूला हो गया और पीड़ित के मोबाइल को छीनकर जमीन पर फेंक दिया। देखते ही देखते कुछ ही देर में कोटेदार के परिजन इकट्ठा होकर अमरेश और उसके भतीजे राम नवल को बेरहमी से लात घुसा से पीटने लगे। किसी तरह से जब पीड़ित के घर की महिलाएं पहुंची और बीच बचाव कर पीड़ितों को वहां से हटाया गया।
पीड़ितों ने बताया कि यह कोटेदार 30 वर्षो से कोटेदारी कर रहा है और जिसको जितना चाहे उतना राशन देता है। इसका विरोध इसलिए कोई नहीं करता क्योंकि गांव में इसका परिवार बहुत बड़ा है और सभी मिलकर एक साथ विरोध करने वालों को मारते-पीटते है, जिसको लेकर यह पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि जिसको जितना भी राशन काटकर देता है, कोई इसका विरोध नहीं कर पाता। ये लोग महिलाओं को भद्दी-भद्दी गाली देते है ।
महिलाओं ने बताया कि जो राशन हम लोगों का काटते है, वह राशन ब्लैक करके दुकानदारों को बेचतकर मोटी रकम धन अर्जित कर ऊपर के अधिकारियों पर भी बंदरबांट करता है, जिससे इसका कुछ नहीं बिगड़ पाता। कोटेदार द्वारा किए गए मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है तथा पीड़ितों द्वारा गैपुरा पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत किया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने कोटेदार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।
नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र से जब पत्रकारों ने मारपीट का वीडियो वायरल होने की बात पूछी, तो उन्होंने एसडीएम को उक्त प्रकरण में न्यायिक जाँच करवाकर दोषी को सजा दिलाने की बात कहा है। विंध्याचल थाना प्रभारी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है वीडियो देखा जा रहा है और इसकी जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। इसी तरह जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चन्द ने बताया कि वीडियो देखा है इस पर जांच किया जा रहा है और दोषियों पर कार्यवाही होगी।
यह भी पढ़ें:-एसआईआई ने कहा- कोवोवैक्स को मंजूरी से भारत, गरीब देशों के टीकाकरण को मिलेगी मजबूती
