चित्रकूट: अवैध शराब के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों को 45 लीटर कच्ची व 38 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें उपनिरीक्षक थाना मऊ कन्हैया बक्स सिंह और उनकी टीम आरक्षी मोहम्मद …

चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने तीन आरोपियों को 45 लीटर कच्ची व 38 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

जिसमें उपनिरीक्षक थाना मऊ कन्हैया बक्स सिंह और उनकी टीम आरक्षी मोहम्मद अदनान व महिला आरक्षी अर्चना यादव द्वारा आरोपी महिला बुधिया पत्नी बिफाई निवासी भिटारी थाना मऊ को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार उपनिरीक्षक थाना रैपुरा रविकांत राय और उनकी टीम आरक्षी नीतिराज, उमाशंकर व राजदेव कुशवाहा ने आरोपी शिवम उर्फ शिवबाबू पुत्र चुनका उर्फ रामशरम पटेल निवासी कस्बा व थाना रैपुरा को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ और आरोपी राजेश पुत्र नन्गू निवासी गुन्ता बांध थाना रैपुरा को 20 क्वार्टर देशी शराब के गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में इन सभी के विरुद्ध सम्बंधित थानों में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।

मेहनत से मिलती है सफलता की सीढ़ी- डीएम शुभ्रान्त

शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी सम्मान समारोह सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें 2020 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं जिसमें आकांक्षा, जगदीश, रोहित सिंह, दीपक सिंह, प्रशांत, नारायण श्रीवास्तव आदि को टैबलेट और 21 हजार रूपये का चेक प्रदान कर डीएम शुभ्रान्त  ने सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफलता की सीढ़ी मेहनत से मिलती है। आप सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत से अपना, अपने विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मेहनत से मिलती है सफलता की सीढ़ी- डीएम शुभ्रान्त

संबंधित समाचार