मिर्जापुर: एसडीएम की मौजूदगी में 6 माह बाद कब्र से खोदकर निकाला गया महिला का शव, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में न्यायालय के आदेशानुसार 6 माह पूर्व दफनाई गई विवाहिता के शव को एसडीएम सदर सीओ सिटी की मौजूदगी में कब्र खोदकर बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के संदर्भ में बताते हैं कि उक्त ग्राम निवासी वाजिद अली की पुत्री आसमा …

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में न्यायालय के आदेशानुसार 6 माह पूर्व दफनाई गई विवाहिता के शव को एसडीएम सदर सीओ सिटी की मौजूदगी में कब्र खोदकर बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के संदर्भ में बताते हैं कि उक्त ग्राम निवासी वाजिद अली की पुत्री आसमा उम्र 26 वर्ष का विवाह मांडा मिर्जापुर जिले के कुदुर में 22 नवंबर 2019 को हुआ था। विवाह होने के बाद आसमा गर्भवती होकर अपने मायके में आ गई थी। आसमा के मायके आने के बाद उसका पति इजराइल भी मायके में चला आया था। इसी बीच आसमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

आसमा की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने पति के ऊपर जहर देकर मार देने का आरोप लगाया था। इस मामले में परिजनों ने कई बार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने न्यायालय का सहारा लेते हुए न्यायालय में धारा156/3 में वाद दाखिल कर गुहार लगाया, जहां न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धारा 498 ए, 304 बी 506 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया।

अभियोग दर्ज करने के बाद सीओ सदर व एसडीएम सदर की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस द्वारा महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।घटना के संबंध में एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्र से खुदवा कर बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ओवरब्रिज के लोकार्पण की एक और तिथि निकली, टकटकी लगा इंतजार करते रह गए रूदौलीवासी

संबंधित समाचार