यूपी के मुखिया को छुट्टा सांड नहीं दिखते : अवधेश प्रसाद
अयोध्या। सपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से जहां एक ओर किसान परेशान हो गया है वहीं दूसरी ओर बढ़ती हुई बेरोजगारी ने युवाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। मुख्यमंत्री की आगरा में हो रही जनसभा में छुट्टा सांड घुस जाने पर हाहाकार मच गया तब भी …
अयोध्या। सपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से जहां एक ओर किसान परेशान हो गया है वहीं दूसरी ओर बढ़ती हुई बेरोजगारी ने युवाओं की कमर तोड़ कर रख दी है। मुख्यमंत्री की आगरा में हो रही जनसभा में छुट्टा सांड घुस जाने पर हाहाकार मच गया तब भी उत्तर प्रदेश के मुखिया को छुट्टा सांडों की समस्या नहीं दिखाई पड़ रही है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने परिवर्तन का मन बना लिया है और पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में पुन: बनने जा रही है। अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर तहसील के पांच नंबर चौराहे पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई।
गोसाईगंज विधानसभा के पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य समाजवादी पार्टी के सरकार में ही सुरक्षित है इसलिए युवा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में परिवर्तन लाने के लिए निकल पड़ा है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटे लाल याद, चौधरी महेंद्र प्रसाद सिंह, दिलीप शुक्ला, पारसनाथ यादव, माखन लाल यादव, सुभाष रावत, सोहन लाल व अन्य पार्टी के नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मेट्रो रेल से कानपुर को मिलेगी ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति : योगी
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर में मेट्रो रेल सेवा के शुरु होने से नगर के लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलने का भरोसा जताते हुये कहा कि इस सेवा के शुभारंभ से कानपुर में न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-कानपुर में मेट्रो रेल से मिलेगी ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति: सीएम योगी
