रायबरेलीः विधायक राकेश सिंह ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। हरचंदपुर विधायक ने मंगलवार को जिला पंचायत के बजट से बनने वाली सड़कों और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही लोगों से भावात्मक रिश्ता भी जोड़ा। हरचन्दपुर विधान सभा को आदर्श विधान सभा बनाने के लिए विधायक राकेश सिंह प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते लाखों की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं …

रायबरेली। हरचंदपुर विधायक ने मंगलवार को जिला पंचायत के बजट से बनने वाली सड़कों और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही लोगों से भावात्मक रिश्ता भी जोड़ा। हरचन्दपुर विधान सभा को आदर्श विधान सभा बनाने के लिए विधायक राकेश सिंह प्रयासरत रहते हैं। इसी के चलते लाखों की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

वहीं विधायक राकेश सिंह इस समय पूरी विधान सभा के हर एक ग्राम सभा मे पहुंच कर ठंड से निजात दिलाने के लिए कम्बल व महिलाओं को साड़ी बांट रहे हैं। इसी के चलते पाहो और सेमरी न्याय पंचायत गांवों में कम्बल बांटने के दौरान विपक्षियों पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए। मेरे पांच साल के कार्यकाल में कोरोना काल को छोड़कर सिर्फ ढाई साल का मौका काम करने का मिला है।

जिसकी तुलना विकास में पिछले बीस सालों की तुलना में कहीं अधिक है। कहा कि लोग कहते हैं कि विधायक चौराहों से शीशा चढ़ा कर निकल जाते हैं,उनके लिए कहा कि मेरी गाड़ी के शीशे भले ही बन्द रहते हैं लेकिन हरचंदपुर विधान सभा के लिए मेरे ही नहीं पूरे पंचवटी परिवार के दरवाजे चौबीसों घण्टे खुले रहते हैं।

एनटीपीसी अधिकारी के खाते से निकल गए 21 लाख रुपए

रायबरेली। क्षेत्र में बड़े साइबर अपराध का मामला सामने आया है। एनटीपीसी अधिकारी के खाते से करीब 21 लाख रुपए निकल गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। एनटीपीसी में प्रबंधक (सीएचपी) पद पर तैनात हरीलाल का एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-रायबरेली: एनटीपीसी अधिकारी के खाते से निकल गए 21 लाख रुपए, जानें पूरा मामला…

संबंधित समाचार