अयोध्या: ऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सत्र 2021-22 की बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि विस्तारित कर दी है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन-पत्र 31 दिसम्बर तक भर सकेगें। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्रों को …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत सत्र 2021-22 की बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने की तिथि विस्तारित कर दी है। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन-पत्र 31 दिसम्बर तक भर सकेगें।

विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन-पत्रों को संशोधित करने एवं परीक्षा आवेदन-पत्र को सत्यापित करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 निर्धारित की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2021-22 की बीए, बीएससी और बीकाम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए सम्बद्ध महाविद्यालयों  को पुन: दिशा-निर्देश प्रदान किया है।

स्नातक छात्रों को आनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। छात्र परीक्षा आवेदन पत्र भरते समय अनिवार्य रूप से वही विषय आवेदन पत्र में चयनित करेंगे जो प्रवेश के समय उन्हें महाविद्यालय द्वारा आवंटित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

अयोध्या: बूंदाबांदी के साथ बादलों ने डाला डेरा, कड़ाके की ठंड करेगी नए साल का स्वागत

दिसम्बर महीने के अंत में मौसम ने अपना शबाब दिखा ही दिया। जिले में मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। सुबह सूर्य देव ने दर्शन देने की कोशिश की, लेकिन बादलों की ओट के आगे उनकी एक भी न चली। शाम होते-होते ठंडी-ठंडी हवाओं ने अपना रुख बता दिया और लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: बूंदाबांदी के साथ बादलों ने डाला डेरा, कड़ाके की ठंड करेगी नए साल का स्वागत

संबंधित समाचार