रायबरेली: पांच मिनट के अंतराल पर पति-पत्नी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पचास साल पूर्व शादी के मंडप पर जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले जगदीश प्रसाद और उनकी पत्नी जानकी ने एक साथ दुनिया से विदा ले ली। इस घटना को लेकर क्षेत्र में खासी चर्चा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी जगदीश प्रसाद (75) मंगलवार की …

रायबरेली। पचास साल पूर्व शादी के मंडप पर जीवन भर साथ निभाने का वादा करने वाले जगदीश प्रसाद और उनकी पत्नी जानकी ने एक साथ दुनिया से विदा ले ली। इस घटना को लेकर क्षेत्र में खासी चर्चा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी जगदीश प्रसाद (75) मंगलवार की सुबह अचानक मौत हो गई।

उनके निधन के परिजन शोक में डूब गए और परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत के साथ ही 5 मिनट के बाद उनकी पत्नी जानकी की भी अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी भी मौत हो गई। पति पत्नी के एक साथ मौत होने के बाद परिवार मेंदुख और गम दोहरा पहाड़ टूट पड़ा। करीब 50 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

शादी के सात फेरे लेते समय जन्म जन्म तक साथ निभाने का दोनों ने वादा किया पचास साल तक पति पत्नी एक दूसरे के साथइस वैवाहिक बंधन में बने रहे। जीवन के अंत में जब वह दुनिया से विदा हुए तो भी दोनों का साथ बना रहा । मौत होने के बाद उनके रिश्तेदारों ने दोनों को पूरे विधि विधान से अंतिम विदाई का प्रबंध किया है। जिन का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह किया जाएगा।

रायबरेली: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

ऊंचाहार। सोमवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस सभी को सीएचसी ले गई। हालत नाजुक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार