बिजनौर : दबंगों ने वन विभाग की टीम को डंडों से पीटा, जमीन को कब्जामुक्त कराने गए थे अधिकारी
बिजनौर, अमृत विचार। चांदपुर थाना क्षेत्र के सुजातपुर खादर इलाके में वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने गई वन विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। उन्होंने लाठी डंडों से वनकर्मियों को जमकर पीटा। टीम के लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल वनकर्मियों ने थाने में तहरीर दी …
बिजनौर, अमृत विचार। चांदपुर थाना क्षेत्र के सुजातपुर खादर इलाके में वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने गई वन विभाग की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। उन्होंने लाठी डंडों से वनकर्मियों को जमकर पीटा। टीम के लोगों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल वनकर्मियों ने थाने में तहरीर दी है।
वन विभाग के रेंजर बीएस रावत का कहना है की सुजातपुर खादर इलाके में दबंगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर गेंहू, सरसों की खेती शुरू कर दी। सूचना पर वन विभाग की टीम उनके चंगुल से जमीन को कब्जा मुक्त कराने गई थी। तभी कुछ उन्होंने टीम के साथ गाली-गलौज कर वन विभाग की टीम पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। टीम ने 23 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। वन कर्मियों का इलाज चल रहा है।
