अयोध्या में शिक्षकों का 5 जनवरी तक के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया। धरने में विभागीय कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व समस्याओं के निराकरण में उदासीनता पर शिक्षक नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे और लेखाधिकारी रविंद्र सिंह ने वार्ता के पश्चात एक …
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए धरना दिया। धरने में विभागीय कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व समस्याओं के निराकरण में उदासीनता पर शिक्षक नेताओं ने जमकर भड़ास निकाली।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे और लेखाधिकारी रविंद्र सिंह ने वार्ता के पश्चात एक सप्ताह के अंतर्गत समस्याओं के निस्तारण का लिखित आश्वासन धरना स्थल पर शिक्षकों के मध्य दिया। इसके बाद 5 जनवरी तक धरना स्थगित कर दिया गया। वहीं, धरने की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय ऑडिटर और जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी व संचालन जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। सुबह 11 बजे से ही जनपद के बीएसए कार्यालय में एकत्र होते रहे। धरनास्थल सभा में तब्दील हो गया।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि अगर विभाग शिक्षकों से अपेक्षा रखता है कि वह गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण कायम करे तो विभाग का भी दायित्व है कि शिक्षक समस्याओं के निस्तारण और त्वरित निदान के लिए तत्पर रहें।
पढ़ें: हरदोई में समग्र शिक्षा अभियान के तहत मेडिकल एसेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन
जिलामंत्री डॉ. चक्रवर्ती सिंह ने विभाग के जिम्मेदार लोगों को कार्यशैली में सुधार के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि हम पुन: आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती, संतोष यादव, रामकृष्ण गुप्ता, पंकज द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, धर्मवीर सिंह चौहान, आलोक द्विवेदी व अपर्णा द्विवेदी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें: कोविड से जंग में शामिल हुईं ये दो वैक्सीन, सीडीएससीओ ने आपात स्थिति में इस्तेमाल करने को दी मंजूरी
