अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर, परखी गई व्यवस्थाएं
अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को सीसीआरएस की टीम ने सुल्तानपुर से अयोध्या कैंट तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रायल किया। बुधवार को सीसीआरएस ट्रेन सुबह नौ बजे अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंचेगी। साढ़े दस बजे अयोध्या कैंट से अकबरपुर रेल मार्ग का ट्रायल शुरू होगा। इस दौरान …
अयोध्या। अयोध्या-प्रयागराज रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को सीसीआरएस की टीम ने सुल्तानपुर से अयोध्या कैंट तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रायल किया। बुधवार को सीसीआरएस ट्रेन सुबह नौ बजे अयोध्या कैंट जंक्शन पहुंचेगी। साढ़े दस बजे अयोध्या कैंट से अकबरपुर रेल मार्ग का ट्रायल शुरू होगा।
इस दौरान टीम द्वारा दर्शननगर, बिल्हरघाट, गोसाईगंज स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा। गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि स्टेशन पर सीआरएस की ओर से पौधरोपण भी किया जाएगा। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त शैलेष कुमार पाठक व डीआरएम लखनऊ मंडल एसके सपरा ने भरतकुंड, खजुरहट, मसौधा व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बुधवार को वह अयोध्या-अकबरपुर रेल माग का निरीक्षण करेंगे।
उनकी अप्रूवल के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अयोध्या से प्रयागराज, गोंडा, गोरखपुर व अकबरपुर मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अपूवल के लिए मंगलवार को सीसीआरएस की टीम रेल संरक्षा आयुक्त शैलेष कुमार पाठक की अगुवाई सुत्तानुपर से अयोध्या कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रायल किया गया। इस दौरान सीसीआरएस व डीआरएम ने विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर गेटों का भी जायजा लिया।
पढ़ें: बहराइच: सीडीओ ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित
अयोध्या कैंट स्टेशन पर उन्होंने इलेक्ट्रिक ट्रेन संचालन के लिए किए गए इंतजामों को परखा। साथ ही बुधवार को उनकी टीम अयोध्या कैंट से अकबरपुर रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर ट्रायल करेंगे। ध्यान रहे कि अभी अयोध्या कैंट जंक्शन से बाराबंकी रेल मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, इसके आगामी मार्च माह तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद यह रूट पूर्णतय विद्युतीकरण हो जाएगा।
