मुरादाबाद: बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाममोर्चा ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाकपा माले प्रभारी रोहिताश राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोहिताश ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी की जारी है। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाकपा माले प्रभारी रोहिताश राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोहिताश ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है।

खाद्य सामग्रियों की कालाबाजारी की जारी है। उन्होंने कहा कि खाद्य और उवर्रकों की किल्लत दूर कर किसानों को सब्सिडी दी जाये। किसानों के 2021 के बिजली बिल वापस लिए जाए। धान खरीद की सरकारी गारंटी दी जाए। किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान दिया जाए।

कार्यकर्ता असलम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। दलित, अल्पसंख्यकों व महिलाओं को सुरक्षा दिलाई जाए। बेरोजगारी पर अंकुश लगाकर श्रमिक विरोधी कानून वापस लिया जाए। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार द्वारा लगातार गरीब जनता छली जा रही है। मोर्चा ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से राज्यपाल को 11 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन भेजा।

संबंधित समाचार