लखनऊ: नेशनल कॉलेज ने परीक्षाओं में वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र किया अनिवार्य, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कॉलेजों ने सतर्कता बरत रहा है। इसके चलते नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र सिंह के अनुसार स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाना …

लखनऊ। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कॉलेजों ने सतर्कता बरत रहा है। इसके चलते नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र सिंह के अनुसार स्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को वैक्सीन प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

उन्होंने बताया कि में आगामी पांच जनवरी से स्नातक के तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र महाविद्यालय में प्रवेश से पहले दिखाना होगा। भले ही वैक्सीन की एक या दोनो डोज लगी हों। प्रवेश पत्र के साथ वैक्सिनेशन का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

पढ़ें: कानपुर को पीएम मोदी ने दी मेट्रो की सौगात, कहा-पहले की सरकारों ने समय की अहमियत नहीं समझी

प्रमाण पत्र न होने की दशा में छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके पहले अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज अपने यहां वैक्सिनेशन प्रमाण पत्र अनिवार्य कर चुका है। कॉलेज प्रशासन की ओर से गत सितम्बर माह में ही फरमान जारी कर दिया गया था।

जेल से छूटे कैदियों की चुनाव के मद्देनजर कड़ी निगरानी की जाये: आईजी

उत्तर प्रदेश में वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) एस के भगत ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में जेल से छूटे कैदियों पर निगरानी रखने और कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिये रात्रिकालीन कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। भगत ने मंगलवार को जौनपुर जिले में दो दिवसीय निरीक्षण दौरे के तहत शहर के थाना लाइनबाजार का निरीक्षण करने के पश्चात बताया कि थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही है। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….

संबंधित समाचार