झांसी मंडलायुक्त ने ‘केयर फॉर यू’ योजना लागू करने के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ अजयशंकर पांडेय ने एक अनूठी प्रशासनिक पहल करते हुए किसी परिवार के मुखिया की असामयिक निधन पर परिजनों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से ‘केयर फॉर यू’ योजना शुरू करने के निर्देश तीनों जनपदों झांसी, जालौन और ललितपुर के जिलाधिकारियों को मंगलवार को दिये। मंडलायुक्त ने बताया कि …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मंडलायुक्त डॉ अजयशंकर पांडेय ने एक अनूठी प्रशासनिक पहल करते हुए किसी परिवार के मुखिया की असामयिक निधन पर परिजनों को सुरक्षा देने के उद्देश्य से ‘केयर फॉर यू’ योजना शुरू करने के निर्देश तीनों जनपदों झांसी, जालौन और ललितपुर के जिलाधिकारियों को मंगलवार को दिये।

मंडलायुक्त ने बताया कि केयर फॉर यू व्यवस्था लागू होने से जनसामान्य में प्रशासन के प्रति विश्वास का भाव पैदा होगा और दुखी परिवार को त्वरित लाभ मिलेगा। परिवार के मुखिया की असमायिक मृत्यु से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में केयर-फार-यू की व्यवस्था का लाभ पहुंचने से प्रशासनिक और अन्य सहयोग का लाभ मिल सकेगा।

इस योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिल पायेगा। जिनके 25 से 40 वर्ष के बीच के मुखिया की असामयिक मृत्यु हो गयी हो। वहीं, झांसी मंडलायुक्त के लिए जनलाभ के लिए ऐसी योजना पहली बार शुरू नहीं की है। इससे पहले जिलाधिकारी रहते हुए जनपद गाजियाबाद में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को लाभ पहुंचने के लिए उन्होंने ऑलवेज विथ यू नामक योजना लागू की थी। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर इण्डिया टुडे ग्रुप की ओर से वेस्ट कैटेगरी अवार्ड (हेल्थ) मिला था।

पढ़ें: बचपन का प्यार वाले गाने से मशहूर हुए सहदेव का हुआ एक्सीडेंट, सिर में आई गंभीर चोट

इसी से प्रेरित होकर झांसी मंडल में कोविड के अलावा किसी भी दुर्घटना में आसामयिक निधन पर उसके परिवार के सदस्यों को सहायता देने के लिए योजना लागू की जा रही है। केयर फार यू व्यवस्था का लाभ लेने के लिए प्रत्येक जनपद की एक पृथक ई-मेल आईडी मण्डल के तीनों जनपदों की बनाई गई है। जिस पर सूचना देने पर त्वरित सहायता मिलेगी।

संबंधित समाचार