सपा की एबीसीडी का मतलब अपराध, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और दंगा: अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/सुल्तानपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुये कहा है कि इन दलों ने अपने 15 साल के शासन काल में एक जाति विशेष की ही राजनीति की है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चल रही …

हरदोई/सुल्तानपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को अपराध और भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुये कहा है कि इन दलों ने अपने 15 साल के शासन काल में एक जाति विशेष की ही राजनीति की है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चल रही भाजपा की जन विश्वास यात्रा को हरदोई और सुल्तानपुर में शाह ने मंगलवार को संबोधित करते हुये कहा कि जातिवादी और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां उप्र का कल्याण नहीं कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सपा की तो एबीसीडी ही उल्टी है। सपा के लिये ‘ए’ का मतलब आतंकवाद व अपराध, ‘बी’ यानि भाई-भतीजावाद, ‘सी’ का अर्थ करप्शन और ‘डी’ का मतलब दंगा है। शाह ने सपा पर तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी इत्र बनाने वाले के घर से आयकर छापे में गरीबों से लूटा गया 250 करोड़ रुपये बरामद हो रहा है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पेट में दर्द है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग इत्र वालों का ही विकास और भ्रष्टाचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ इन दलों का भ्रष्ट अतीत किसी से छुपा नहीं है, वहीं मोदी और योगी की सरकार सबका विकास कर रही है। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पांच साल तक विकास का अनुष्ठान किया है।

पढ़ें: प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक रहेगी शीतकालीन अवकाश, आदेश जारी

उन्होंने कहा कि एक समय था कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज करते थे और लोग डरते थे। महिलाएं सूर्यास्त से पहले घर लौट आती थीं। लेकिन योगी जी ने पांच सालों में गुंडों माफिया की कमर तोड़ दी है, जो गुंडे माफिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कभी लोगों को पलायन को बाध्य करते थे, आज खुद पलायन कर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

संबंधित समाचार