बरेली: शीतकालीन अवकाश के विरोध में संगठन ने ज्ञापन सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान मान्यता प्राप्त स्कूलों को खोलने के संबंध में शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। मंगलवार को बीएसए को दिए ज्ञापन के अनुसार 1 से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जिससे मान्यता प्राप्त स्कूलों के सामने …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शीतकालीन अवकाश के दौरान मान्यता प्राप्त स्कूलों को खोलने के संबंध में शिक्षा निदेशक को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। मंगलवार को बीएसए को दिए ज्ञापन के अनुसार 1 से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

जिससे मान्यता प्राप्त स्कूलों के सामने आर्थिक समस्या हो सकती है। समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से अवकाश के दिनों में भी स्कूल खोलने की अनुमति की मांग की है। साथ ही समय में बदलाव कर कुछ घंटे पढ़ाई कराने की अनुमति देने के लिए कहा है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष सर्वेश पाठक, महासचिव राजीव यादव, अवनींद्र, मो. फराज, विजय बहादुर, हिरदेश यादव, बीके गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार