बरेली: 24 जनवरी से होगी प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पूर्व प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 24 से 31 जनवरी तक होगा। अगस्त में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर का निर्धारण किया गया …
बरेली, अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। इससे पूर्व प्रीबोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की प्री बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 24 से 31 जनवरी तक होगा। अगस्त में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए एकेडमिक कैलेंडर का निर्धारण किया गया था।
इसके मुताबिक सभी कक्षाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण कार्य पूर्ण किए जाने की अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित की गई है। प्री बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए 24 से 31 जनवरी 2022 का समय निर्धारित किया गया है।
प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा तथा 9वीं और 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षा का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह से कराने का निर्देश दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों तथा वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों को फरवरी के तृतीय सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
बोर्ड परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा। एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक बोर्ड परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह से शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक कक्षा संचालन व परीक्षाओं के आयोजन का निर्देश दिया गया है।
