बरेली: देर रात बल्लियां पहुंची जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जन विश्वास यात्रा मंगलवार रात दातागंज से आंवला क्षेत्र के बिथरी विधानसभा के बल्लिया पहुंची। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा का देवचरा में भी स्वागत हुआ। केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, …

बरेली, अमृत विचार। जन विश्वास यात्रा मंगलवार रात दातागंज से आंवला क्षेत्र के बिथरी विधानसभा के बल्लिया पहुंची। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद जन विश्वास यात्रा का देवचरा में भी स्वागत हुआ। केंद्रीय कानून मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने बताया कि जन विश्वास यात्रा का देवचरा के बाद भमोरा, इफको, आंवला नगर, अलीगंज, बिशारतगंज, रम्पुरा मोड, राम गंगा पेट्रोल पम्प, बुखारा मोड़, सिद्ध बाबा, देवरनिया, फरीदपुर नगर पंचायत और फतेहगंज पूर्वी तक स्वागत किया गया। यात्रा का फूल मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ जगह-जगह स्वागत हुआ। जन विश्वास यात्रा का विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने बिथरी विधानसभा में, विधायक धर्मपाल सिंह ने आंवला विधानसभा में, विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल ने फरीदपुर विधानसभा में स्वागत कराया।

यात्रा में प्रदेश प्रभारी डा मानवेन्द्र सिंह, ब्रज क्षेत्र संयोजक नागेन्द्र दुबे, सह संयोजक पुष्पेंद्र स्वराज, जिला महामंत्री संतोष शर्मा, महामंत्री शिव प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी विपुल पटेल, हरेंद्र पटेल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़कों पर भारी हुजूम उमड़ने से जाम के हालात हो गए। किसी तरह वाहन निकले।

संबंधित समाचार