लखनऊ: बारिश के बाद मौसम विभाग ने दी ठंड और गलन बढ़ने की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दोपहर और उसके बाद पूरी रात से अब तक हो रही बारिश के चलते मौसम तो सुहाना जरूर हो गया है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात भर से हो रही बारिश की वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दोपहर और उसके बाद पूरी रात से अब तक हो रही बारिश के चलते मौसम तो सुहाना जरूर हो गया है लेकिन ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार रात भर से हो रही बारिश की वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिनभर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर बूंदाबांदी व हल्की बारिश जारी रह सकती है।

मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। बुधवार को दिन में लखनऊ का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस वही प्रदेश में सबसे कम तापमान मेरठ में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि दो दिनों तक बारिश की वजह से मौसम में गलन बढ़ जाएगी और शीतलहर की वजह से ठिठुरन महसूस हो सकती है। बुधवार को दिन भर पूर्वी यूपी के जिले और इन से सटे हुए पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना रहेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण पश्चिम विहार और राजस्थान में हवाओं का प्रकोप जारी है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश में बारिश हो रही है। बुधवार को पूरे दिन बारिश के बाद गुरुवार को बादल छाए रहेंगे। इसके बाद दिन का तापमान सामान्य रहेगा लेकिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड बढ़ सकती हैं।

पढ़ें- रायबरेली: दो दिन में हुई 10 एमएम बारिश से आलू के किसान परेशान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म