‘अतरंगी रे’ देखने के बाद रोने लगे अमृता सिंह और सैफ अली खान: सारा अली खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। सारा ने बताया कि फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद उनके माता-पिता काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा जब आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, तो …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिपॉन्स मिल रहा है। सारा ने बताया कि फिल्म ‘अतरंगी रे’ देखने के बाद उनके माता-पिता काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा जब आपके माता-पिता को आप पर गर्व है, तो लगता है कि अपने सभी उपलब्धियों को हासिल कर लिया है।

गौरतलब है कि ट्रायल एंगल लव स्टोरी ‘अतरंगी रे’ में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और दक्षिण भारतीय स्टार धनुष ने भी मुख्य किरदार निभाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण फिल्म भूषण कुमार, कलर येलो प्रो़डक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है।

अर्जुन कपूर और बहन अंशुला हुईं कोरोना पॉजिटिव, मलाइका अरोड़ा का दोबारा किया जाएगा टेस्ट

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान के बाद अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अर्जुन और अंशुला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही दोनों क्वारनटीन हो गए हैं। इसके साथ ही एक्टर और उनकी बहन से उन सभी लोगों से अपील की है जो कुछ दिनों पहले से अब तक इनके कॉन्टेक्ट में आए हैं कि वो भी टेस्ट करवालें।बता दें, अर्जुन और अंशुला के साथ ही रिया कपूर और उनके हसबेंड करण बूलानी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अर्जुन कपूर और बहन अंशुला हुईं कोरोना पॉजिटिव, मलाइका अरोड़ा का दोबारा किया जाएगा टेस्ट

संबंधित समाचार