बरेली: बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- दिमागी रूप से परेशान रहता था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के धौरेरा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब बेटे का शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा बीते कई दिनों से दिमागी रूप से परेशान रहता था। कई बार उससे पूछने की कोशिश की मगर कुछ पता …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज के धौरेरा गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने जब बेटे का शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक उनका बेटा बीते कई दिनों से दिमागी रूप से परेशान रहता था। कई बार उससे पूछने की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

बीए की कर रहा था पढ़ाई, पुस्तैनी मकान में लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक धौरेरा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अनिकेत बीए की पढ़ाई कर रहा था। उसने प्राइवेट फार्म डाल रखा था। अनिकेत के पिता छेदालाल अमीन है। जिसकी वजह से वह परिवार सहित नवाबगंज में रहते है। मगर धौरेरा गांव में उनका एक पुस्तैनी मकान है। बुधवार को वह अपने पुस्तैनी मकान पर गया और वहां जाकर फंदा लगा लिया।

बहन-भाईयों में सबसे छोटा था अनिकेत
छेदालाल के चार बच्चे है। जिसमें दो बेटे और दो बेटियां है। अनिकेत चारो बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। बुधवार को जब परिजनों ने 22 वर्षीय अनिकेत को फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में यह खबर हवा की तरह फैल गई। इस समय छेदालाल के घर लोगों का तांता लगा हुआ है।

संबंधित समाचार