चित्रकूट: बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड ने लोगों को किया परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। जाड़े के मौसम में पहाड़ों में बर्फबारी से इस बार सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट से मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। आसमान में कोहरे की धुंध के चलते सवेरे का अहसास लोगों ने पूर्वान्ह 11 बजे किया। लोगों की दैनिक दिनचर्या असंयमित रही। ज्यादातर लोग घरों में सर्द हवाओं के चलते बिस्तर …

चित्रकूट। जाड़े के मौसम में पहाड़ों में बर्फबारी से इस बार सर्द हवाओं और तापमान में गिरावट से मंगलवार का दिन सबसे ठंडा रहा। आसमान में कोहरे की धुंध के चलते सवेरे का अहसास लोगों ने पूर्वान्ह 11 बजे किया। लोगों की दैनिक दिनचर्या असंयमित रही। ज्यादातर लोग घरों में सर्द हवाओं के चलते बिस्तर में दुबके रहे और प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव तापते नजर आये। रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज काफी नाजुक रहा।

पढ़ें- बरेली: बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- दिमागी रूप से परेशान रहता था

मंगलवार के दिन शीतलहर के रफ्तार पकड़ने से भारी ठंड रही। सोमवार की रात तापमान में लगातार गिरावट के  चलते सवेरे का अहसास लोगों ने ने पूर्वान्ह 11 बजे किया। कचहरी, बाजार व तीर्थक्षेत्र आये श्रद्धालु भी ठंड से बचने को अलाव के आसपास खड़े रहे। कड़ाके की ठंड और आसमान में छायी धुंध व कोहरे के कहर तथा रिमझिम बारिश से बचने को लोग अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा गर्म कपड़ों में देखे गये।

गर्म कपड़े भी लोगों की ठिठुरन व कंपकपाहट का बचाव नहीं कर सके। अलाव ही लोगों को जाड़े से बचने का एकमात्र सहारा नजर आ रहा था। अपरान्ह तीन बजे के बाद सूर्यदेव के चन्द क्षणों को दर्शन हुए। इसके बाद फिर वही कोहरे व धुंध का कहर तथा बर्फीली हवाओं के चलते लोग ठंड से ठिठुरते रहे। शाम के पांच बजते ही बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- वरिष्ठ सलाहकार प्रोफेसर फिशर ने कहा, ओमीक्रोन को राष्ट्रीय स्तर पर खतरा नहीं मानने वाले शुरुआती देशों में सिंगापुर

संबंधित समाचार