नानकमत्ता में सुनार सहित चार लोगों की हत्या, सनसनी
नानकमत्ता, अमृत विचार। क्षेत्र में सुनार सहित चार लोगों की हत्या हुई है। इसमें दो महिलाएं भी हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी व एसएसपी सहित आलाअफसर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फौरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बुधवार …
नानकमत्ता, अमृत विचार। क्षेत्र में सुनार सहित चार लोगों की हत्या हुई है। इसमें दो महिलाएं भी हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी व एसएसपी सहित आलाअफसर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फौरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
बुधवार की दोपहर एक बजे के करीब का मामला बताया जाता है। लोगों द्वारा सूचना पर मौके पर खटीमा हाइवे के पास पहुंची। यहां नानकमत्ता के ही रहने वाले सुनार अंकित रस्तोगी (20) और उसके मामा के बेटे आदित्य (24) निवासी पीलीभीत का शव झाड़ियों में मिला। शव मिलने से पुलिस के भी होश उड़ गए। फौरन उनकी शिनाख्त करने के बाद उनके घर पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो कमरे में अंकित की मां आशा रस्तोगी (55) और नानी सन्नो देवी (80) का शव मिला।
एक ही परिवार व उनके रिश्तेदार सहित चार लोगों की हत्या के मामले को देख पुलिस सकते में रह गई। फौरन पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। आनन फानन में मौके पर प्रशासनिक व पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक हत्यारों का पता और हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
