अयोध्या: गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा की तैयारी में जुटे दिग्गज
अयोध्या। गृहमंत्री अमित शाह की जीआईसी के मैदान में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पार्टी के सभी बड़े नेता अमित शाह के जनसभा की कामयाबी के लिए जुट गए हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद लल्लू …
अयोध्या। गृहमंत्री अमित शाह की जीआईसी के मैदान में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर सांसद लल्लू सिंह ने महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पार्टी के सभी बड़े नेता अमित शाह के जनसभा की कामयाबी के लिए जुट गए हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को मिलने से आम जनता में उत्साह का माहौल है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि गृहमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में बूथ व सेक्टर स्तर पर टीमों की ओर से जनता से सम्पर्क करके उन्हें जनसभा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान शक्ति सिंह, दिवाकर सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, देवेश तिवारी, राजेश सिंह मौजूद रहे। इससे पहले कैम्प कार्यालय में महानगर की बैठक, मसौधा व पूरा की बैठक सहादतगंज चुंगी में, सुच्चितागंज में सोहावल व रुदौली की बैठक ब्लॉक सभागार में सांसद लल्लू सिंह ली। कार्यकर्ताओं को जनसभा के लिए युद्ध स्तर पर जनसम्पर्क करने का निर्देश दिया।
पढ़ें: मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़े कई वाहन
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, गोरखनाथ बाबा व शोभा सिंह चौहान के द्वारा लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है। इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू के समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से गोसाईगंज विधानसभा में घर-घर जनसम्पर्क करके लोगों को जनसभा के लिए आमंत्रित कर रहे है।
यह भी पढ़ें: दीवारों से निकले पैसे से होगा प्रदेश का विकास: सीएम योगी
