मुरादाबाद : दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर ठग लिए 10 हजार
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठग ने दोस्त की फेसबुक आईडी हैक करके मजदूर से 10 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव गोधी निवासी मोहम्मद आसिम कारपेंटर है। उनके फेसबुक मैसेंजर पर दोस्त महफूज का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठग ने दोस्त की फेसबुक आईडी हैक करके मजदूर से 10 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। भगतपुर थानाक्षेत्र के गांव गोधी निवासी मोहम्मद आसिम कारपेंटर है।
उनके फेसबुक मैसेंजर पर दोस्त महफूज का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि मुझे 10 हजार रुपये की सख्त जरूरत है। उसने एक-दो दिन में रकम वापस करने की बात कहते हुए दोस्ती का वास्ता भी दिया। मामला दोस्ती का था, इसलिए आसिम ने तत्काल बैंक खाता पूछकर 9990 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद उसने दोस्त को फोन किया तो उसने बताया कि मेरी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। उसने कई अन्य लोगों को भी इसी प्रकार चूना लगा दिया है। पीड़ित ने जिस खाते में पैसा भेजा था, वह नसरीन हुसैन के नाम से है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंप दी है।
