संभल : ओवरलोड ट्रक ने तोड़ी हाईटेंशन लाइन, गांव की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली, अमृत विचार। गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन को तोड़ दिया। इससे गांव की बिजली चली गई। साथ ही हाईटेंशन लाइन भी टूटकर ट्रक पर गिर गई। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया। बड़ा हादसा होने से टला। गांव में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने फीडर को सूचना देकर बिजली …

संभल/असमोली, अमृत विचार। गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन को तोड़ दिया। इससे गांव की बिजली चली गई। साथ ही हाईटेंशन लाइन भी टूटकर ट्रक पर गिर गई। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया। बड़ा हादसा होने से टला। गांव में अंधेरा छाया रहा। ग्रामीणों ने फीडर को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई।

बुधवार को ट्रक चालक ताहिर हुसैन सैदपुर गंगू गन्ना सेंटर से ट्रक में ओवरलोड गन्ना भरकर असमोली डीएसएम शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव बाबूखेड़ा में पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार गन्ना से भरे ट्रक में फंस गए और करंट ट्रक में दौड़ गया।

चालक आनन फानन में ट्रक को बंद करके उतरा। चालक से शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फीडर पर तैनात एसएसओ को फोन कर सूचना दी। उसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई। ट्रक की चपेट में आने से लगभग तीन पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। गांव बाबूखेड़ा के घरों में अंधेरा छाया रहा। गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति तारों की चपेट में नहीं आया।

संबंधित समाचार