बरेली: जेम पोर्टल पर पंजीकरण से उद्यमी सरकार के साथ कर पाएंगे कारोबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सरकार गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल से खरीद को लोकप्रिय बनाने में जुटी है। उद्यमियों को पोर्टल के माध्यम से अधिक संख्या में जोड़ा जाए इसको लेकर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और जेम पोर्टल के एसीईओ …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सरकार गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस (जेम) पोर्टल से खरीद को लोकप्रिय बनाने में जुटी है। उद्यमियों को पोर्टल के माध्यम से अधिक संख्या में जोड़ा जाए इसको लेकर बुधवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और जेम पोर्टल के एसीईओ व सीएफओ वाईके पाठक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शहर विधायक डा. अरुण कुमार और मुख्य विकास अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग उपस्थित रहे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस एमओयू के होने से अब जेम पोर्टल पर उद्यमी आसानी से अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण के बाद वो सरकारी विभागों के साथ अपने व्यवसाय को बढ़ा सकेंगे। आईआईए की ओर से उद्यमियों को प्रशिक्षित करने के लिए जेम के मास्टर ट्रेनर एसीईओ वाईके पाठक, सीएफओ प्रवीन वाधवानी और प्रोडेक्ट मैनेजर अनुराग अवस्थी ने बुधवार को उद्यमियों को प्रशिक्षित किया।

सीईओ वाईके पाठक ने बताया कि सरकार ने उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने को जेम पोर्टल के जरिये 20 प्रतिशत खरीदारी एमएसएमई यूनिट से करनी अनिवार्य कर दी है। इसके लिए सामान की आपूर्ति करने वाली फर्म या यूनिट को जेम पोर्टल पर अपने उत्पाद का पंजीकरण कराना होता है। फिर उत्पाद की आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग में ऑनलाइन बोली लगती है। जेम बिजनेस फैसिलिटेटर प्रवीण वाधवानी ने उद्यमियों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करने और अपने उत्पाद बेचने के विषय में प्रशिक्षित किया। साथ ही जो लोग पहले से ही पोर्टल पर पंजीकृत हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर किए जाने की बात कही।

आईआईए के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल ने कहा कि संस्था उद्यमी के हित में निरंतर नित नए प्रयास करती रहती है। संस्था और जेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जेडी ऋषि रंजन गोयल ने जेम पोर्टल के लाभ बताते हुए उद्यमियों से पंजकीरण की अपील की। चैप्टर चेयरमैन नीरज गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन चैप्टर सचिव तनुज भसीन ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सुन्दरानी, चैप्टर चेयरमैन नीरज गोयल, डिवीजनल चेयरमैन अभिनव ओमर, सतीश अग्रवाल, चैप्टर सचिव तनुज भसीन, कोषाध्यक्ष मयूर धीरवानी, सहसचिव रजत मेहरोत्रा, राजीव आनंद, धनंजय सिंह, नितिन खंडेलवाल, कपिल चन्द्रानी, अल्पित अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, सुनीत मूना, आशुतोष शर्मा, उन्मुक्त सम्भव शील आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार