बरेली: बड़ा भाई प्रेमिका को ले गया, छोटे भाई की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र में बड़े भाई के प्रेम-प्रसंग के चलते हुए विवाद के बाद छोटा भाई घर से चला गया। कुछ देर बाद वह नशे की हालत में वापस आया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों की ओर से किसी पर भी …

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र में बड़े भाई के प्रेम-प्रसंग के चलते हुए विवाद के बाद छोटा भाई घर से चला गया। कुछ देर बाद वह नशे की हालत में वापस आया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों की ओर से किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही पुलिस को तहरीर दी गई है।

प्रमोद (21) किला में किराये पर रहता था। बड़े भाई घनश्याम ने बताया कि प्रमोद एक त्रिपाल व प्लास्टिक सामान की दुकान पर काम करता था। बुधवार की दोपहर घर पर प्रमोद, घनश्याम और उनकी मां पुष्पा देवी मौजूद थे। बताया कि दोपहर करीब 11 बजे प्रमोद 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर घर से बाहर गया था। करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौटा तो बेहोशी की हालत में था। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा। घनश्याम ने बताया कि उनका परिवार मूलरुप से विशारतगंज के निसोई का रहने वाला है। छह साल पहले कैंसर से उनके पिता छत्रपाल प्रजापति की मौत हो गई थी। रोजगार की परेशानी के चलते उनकी मां पुष्पा देवी अपने चारों बेटों कमल, घनश्याम, प्रमोद व सुनील को लेकर शहर आ गईं।

घनश्याम ने बताया कि उनके सबसे बड़े भाई कमल का क्षेत्र की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे कमल प्रेमिका को लेकर कहीं चला गया था। उसी दौरान युवती की बुआ ने घनश्याम के मोबाइल पर फोन किया और युवती को वापस करने की बात कही। साथ ही न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही थी। बताया कि यह बात स्पीकर फोन पर प्रमोद ने भी सुनी थी। इसके बाद ही प्रमोद घर से बाहर गया था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने व परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी- अरुण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर किला

संबंधित समाचार