बरेली: अब 90 हो गए टॉपर, नहीं आई कोई आपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपर्स की संख्या अब 90 पहुंच गई है। बीबीए में एक साथ दो छात्राएं टॉपर बनी हैं। इससे टॉपर छात्राओं की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई है। इन सभी को 12 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने टॉपर्स सूची पर …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपर्स की संख्या अब 90 पहुंच गई है। बीबीए में एक साथ दो छात्राएं टॉपर बनी हैं। इससे टॉपर छात्राओं की संख्या भी बढ़कर 61 हो गई है। इन सभी को 12 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने टॉपर्स सूची पर आपत्ति के लिए 29 दिसंबर शाम 4 बजे तक का समय दिया था लेकिन कोई भी आपत्ति नहीं पहुंची। इससे साफ है कि अब इन्हीं टॉपर्स को डिग्री व पदक दिए जाएंगे।

दूसरी तरफ कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर दीक्षांत समारोह के ऑफलाइन होने पर भी खतरा मंडराने लगा है। इस वजह से दीक्षांत समारोह के ऑनलाइन कराने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना की वजह से दीक्षांत समारोह ऑनलाइन ही किया गया था। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के अलावा अन्य अतिथियों के नाम भी जल्द फाइनल हो जाएंगे।

विश्वविद्यालय ने 24 दिसंबर को दीक्षांत समारोह के लिए 86 टॉपर्स की सूची जारी की थी। इसके लिए 29 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। उसके बाद एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरिंग का रिजल्ट जारी हुआ जिसमें एक साथ दो छात्र टॉपर निकले। इससे संख्या बढ़कर 88 हो गई। बुधवार को बीबीए के टॉपर फाइनल हुए तो इसमें दो छात्राएं निकलीं जिससे संख्या बढ़कर 90 हो गई। पिछले वर्ष 89 टॉपर्स को पदक दिए गए थे।

नहीं तैयार की रिपोर्ट
दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर के सभी 26 विभागों को अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है। इसकी एक पुस्तिका प्रकाशित होगी। बताया जा रहा है कि अभी तक सिर्फ 6 विभागों ने ही रिपोर्ट तैयार की है। इसकी वजह से पुस्तिका तैयार होने में दिक्कत हो रही है, जबकि दीक्षांत समारोह में अब काफी कम समय बचा है।

संबंधित समाचार