Covid-19: शिल्पा शिरोडकर हुईं कोरोना की शिकार, एक्ट्रेस ने फैंस को दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिल्पा शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी। View this post on Instagram A post …

मुंबई। एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। शिल्पा शिरोडकर, ‘हम’, ‘आंखें’ और ‘खुदा गवाह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बताया कि वह चार दिन पहले संक्रमित पाई गईं थी।

उन्होंने लिखा कि चार दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला। शिल्पा शिरोडकर, कोविड-19 रोधी टीका सबसे पहले लगवाने वाली भारतीय हस्तियों में शामिल थीं। वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं और इस साल जनवरी में उन्होंने चीन का ‘सिनोफार्म’ टीका लगवाया था। आप सभी सुरक्षित रहें, टीका लगवाएं और नियमों का पालन करें.. आपकी सरकार को पता है कि आपके लिए क्या बेहतर है।

भारत की बात करें तो इन दिनों महाराष्ट्र में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 मामले सामने आए, जिनमें से 85 लोग ‘ओमीक्रॉन’ स्वरूप से संक्रमित थे।

कैंसर से इस फेमस फिल्म निर्माता का लंदन में हुआ निधन

सलमान खान  की फिल्म ‘सूर्यवंशी 1992 और ‘वीर के निर्माता विजय गलानी का बुधवार की रात लंदन में निधन हो गया। विजय ब्लड कैंसर के चलते पिछले कुछ महीनों से लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे। बता दें, निर्माता को कुछ ही महीने पहले कैंसर होने के बारे में पता चला था। ब्लड कैंसर से पीड़ित विजय गलानी (Vijay Gilani Blood Cancer) तीन महीने पहले अपने परिवार के साथ बोन मैरो ट्रांस्प्लांट (Bone Marrow Transplant) के लिए लंदन गये थे।

पढ़ें- कैंसर से इस फेमस फिल्म निर्माता का लंदन में हुआ निधन

संबंधित समाचार