बहराइच: तार जोड़ रहे प्राइवेट लाइन कर्मी की झुलसकर हुई मौत
बहराइच। लालन पिपरिया गांव निवासी एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई शुरू हो गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। खैरीघाट थाना अंतर्गत लालन पिपरिया …
बहराइच। लालन पिपरिया गांव निवासी एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन सही कर रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई शुरू हो गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। खैरीघाट थाना अंतर्गत लालन पिपरिया गांव निवासी पंकज कुमार शुक्ला (35) प्राइवेट लाइन कर्मी था।
क्षेत्र में बिजली की लाइन में कमी आने से वह सही कर देता था। मंगलवार को बारिश के चलते जरवधिया मोड़ के पास लाइन खराब हो गई। सूचना पर पंकज लाइन सही करने के लिए गया। वहीं, शाम को पांच बजे वह बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहा था। तभी बिजली सप्लाई शुरू हो गई। करंट लगने से युवक घायल हो गया।
पढ़ें: ठंड को देखते हुए यूपी प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश
आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोग रोने लगे। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसपर पंचनामा के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
उप्र के नये मुख्य सचिव ने चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने के प्रति आश्वस्त किया
उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने गुरुवार को यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्य में संभावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग को कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुये राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराये जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मिश्रा ने निवर्तमान मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, उप्र में चुनाव नजदीक है, मैंने चुनाव आयोग को आश्वस्त किया है कि सबको जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। साथ ही चुनाव में नियमों का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। वह कार्यभार संभालने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की अगुवाई वाले चुनाव आयोग के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल के साथ उप्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुये। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें….
