रामपुर में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस की संख्या हुई पांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना के तीन और नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें मिलक में एक महिला संक्रमित पाई गई है। राहत की बात यह है कि दो लोग स्वस्थ्य होने के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जिले में लगातार …

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना के तीन और नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें मिलक में एक महिला संक्रमित पाई गई है। राहत की बात यह है कि दो लोग स्वस्थ्य होने के बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस तरह कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

जिले में लगातार कोरोना संकट बढ़ता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जिसमें मिलक कस्बे की 25 साल की महिला में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

संबंधित समाचार