सलमान खान की फिल्म में फिर से काम करेंगे सूरज पंचोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली एक बार फिर सलमान खान की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। सलमान खान ने आदित्य पंचोली और जरीना बहाव के बेटे सूरज पंचोली को फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था। सूरज पंचोली के साथ ही सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली एक बार फिर सलमान खान की फिल्म में काम करते नजर आएंगे। सलमान खान ने आदित्य पंचोली और जरीना बहाव के बेटे सूरज पंचोली को फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था। सूरज पंचोली के साथ ही सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था।

सूरज पंचोली की डेब्यू फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। सूरज पंचोली का करियर किसी भी दिशा में नहीं बढ़ रहा है। एक बार फिर उन्हें सलमान खान का सहारा मिला है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि सूरज पंचोली एक बार फिर सलमान खान फिल्म्स के तले बनने जा रही फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में सूरज पंचोली के साथ जैकलीन फर्नांडीस नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग भी अगले साल ही शुरू हो जाएगी।फिल्म की शूटिंग के अप्रैल या मई से शुरू होने की संभावना है।

डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी

कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा के बाद कल खबर आई कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। इसी बीच एख बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और खबर आ रही है कि डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी कोविड की चपेट में आ गई हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- डांसिंग क्वीन नोरा फतेही हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी

संबंधित समाचार