सीतापुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
सेवता, सीतापुर। राजधानी लखनऊ से लौट रहे दो युवकों की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानगांव इलाके के …
सेवता, सीतापुर। राजधानी लखनऊ से लौट रहे दो युवकों की बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानगांव इलाके के कैथौरा गांव निवासी दीपक त्रिवेदी 20 पुत्र गुड्डू, सुतम लाल 22 पुत्र लाल बहादुर बुधवार को बाइक पर सवार होकर लखनऊ किसी काम से गये थे। वहां से दोनों लोग काम निपटा कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रेउसा महमूदाबाद रोड स्थित घेवड़ा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक सवारों की पीछे से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूध वाहन की मदद से सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। जहां सुतम की अस्पताल में मौत हो गई। घायल दीपक को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश जारी है। घटना की सूचना पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। थाना थानगांव प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: कल शहर में रोड शो करेंगे अमित शाह, जगह-जगह की जाएगी पुष्प वर्षा, पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
