रायबरेली: 843 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में करीब 800 करोड़ की परियोजनाएं तैयार हैं। साल के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा रहा। 31 दिसंबर को करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीआई के …

रायबरेली। जिले में करीब 800 करोड़ की परियोजनाएं तैयार हैं। साल के अंतिम दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा रहा। 31 दिसंबर को करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईटीआई के स्पोर्टस स्टेडियम में 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सबसे बड़ी परियोजना ट्रांसपोर्ट नगर की है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इसे हरी झंडी देंगे।

31 दिसंबर को मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों से उनके द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी मांगी जा चुकी है। करोड़ों की नई परियोजनाएं तैयार की गई है। साथ ही जिन परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें समर्पित किए जाने की तैयारी है। वैसे तो मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास व लोकार्पण वाले कार्यों की सूची लंबी है, लेकिन सबसे अहम नगर के करीब झकरासी में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर है। विकास प्राधिकरण ने इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है।

यह भी पढ़ें:-ममता बनर्जी बोलीं- हर जगह कोविड संबंधी पाबंदी नहीं लगा सकते हैं, इससे अर्थव्यवस्था हो सकती है प्रभावित

इनका हो सकता लोकार्पण और शिलान्यास

  • लोकार्पण वाले कार्यों की संख्या- 76
  • लोकार्पण वाले कार्यों का बजट- 83.62 करोड़
  • शिलान्यास वाले कार्यों की संख्या- 289
  • शिलान्यास वाले कार्यों का बजट- 760.21 करोड़

डीएम वैभव श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां पूरी हुई गई हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: कल शहर में रोड शो करेंगे अमित शाह, जगह-जगह की जाएगी पुष्प वर्षा, पुलिस प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता