अमेठी: सिंहपुर के दर्जनों ग्राम पंचायत में पंचायत भवन की दरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंहपुर/अमेठी। प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने की योजना अमेठी के विकास खण्ड सिंहपुर की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में हवा-हवाई साबित होती दिख रही है। इन गांवों में पंचायत सहायकों की तैनाती भी हो गई है पर सहायकों को जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों में बैठकर अपने कार्यो को सम्पादित …

सिंहपुर/अमेठी। प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने की योजना अमेठी के विकास खण्ड सिंहपुर की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में हवा-हवाई साबित होती दिख रही है। इन गांवों में पंचायत सहायकों की तैनाती भी हो गई है पर सहायकों को जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों में बैठकर अपने कार्यो को सम्पादित करना भी यहां किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन विभागीय अधिकारी खामियों पर पर्दा डालकर अपने हाथ अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा गांव की सरकार को मजबूती प्रदान करने के साथ ही हाईटेक बनाने के लिये लाखों रुपये पानी की तरह भले ही बहाये जा रहे है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकास खण्ड के ग्राम पंचायत वतिया,पन्हौना, रामपुर पंवारा, मत्तेपुर व सिंहपुर के पंचायत भवन सरकारी आंकड़ों में निष्प्रयोज्य बताये जा रहे है।

अमेठी की ग्राम पंचायत जियापुर, रामगंज, खरगपुर, पेड़रिया,भवानीपुर व सराय माधौ के पंचायत भवन का निर्माण लाखों रुपये की लागत से करवाया जा रहा है जिनका निर्माण अनवरत कई वर्षो से कच्छपगति से चल रहा है वह कब तक बनकर तैयार होंगे इसका जबाब किसी भी सक्षम अधिकारी के पास नही है। ब्लाक के अधिकारियों की मानें तो ग्राम पंचायत हथरोहना, जगतपुर, सढ़िया, चिलूली, जेहटा उसरहा, टेढ़ई, जयनगरा, शेखनगांव, गोयन, भानीपुर, यूसुफनगर व मेहमानपुर के पंचायत भवनों का कायाकल्प कराया गया है।

इसके अलावा खारा, अहोरवा भवानी व जिजौली के पंचायत भवन का सौंदर्यीकरण हो चुका है। अब सवाल यह उठता है कि लगभग आधा दर्जन निर्माणाधीन और पांच ग्राम पंचायतों के भवन निष्प्रयोज्य है तो यह पंचायत कैसे और कब हाईटेक बनेंगी? इस पर महकमे के जिम्मेदार अधिकारी माकूल जबाब देने के बजाय मुंह फेर लेते हैं। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के अधिकारियों को निष्प्रयोज्य भवनों की सूची भेजी गई है और निर्माणाधीन पंचायत भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने बिहार से आया अनोखा फैन, बोला- मेरे लिए मोदी राम मैं उनका हनुमान

संबंधित समाचार