अमेठी: शिक्षकों ने निकाली बाइक मतदाता जागरूकता रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिंहपुर/अमेठी। अमेठी के सिंहपुर विकास खण्ड में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर नूतन जायसवाल के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय परिसर से समस्त परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली को बीआरसी सिंहपुर से खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना …

सिंहपुर/अमेठी। अमेठी के सिंहपुर विकास खण्ड में गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिंहपुर नूतन जायसवाल के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय परिसर से समस्त परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली को बीआरसी सिंहपुर से खण्ड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यालय से रैली निकालकर शिक्षकों ने कस्बा अहोरवा भवानी, पन्हौना,जयनगरा, इन्हौना, महेशपुर सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर वोट करो वोट करो जीवन का कल्याण करो, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो आदि के नारे लगाते हुए मतदाता जागरूकता रैली बापस बीआरसी में समाप्त की हुई।

इस कार्यक्रम में अमेठी के विकास खण्ड सिंहपुर के परिषदीय शिक्षकों में सत्येंद्र तिवारी, रमन त्रिवेदी, आलोक शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, मोहनलाल, मनीष पांडे, रविकांत श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता,पंकज यादव, अनुज शुक्ल, निखिल, देवेश श्रीवास्तव,आशीष मौर्य, सुरेश चंद्र तिवारी,दिलीप शुक्ला,विजय साहू, पुष्पेन्द्र, कृष्णकान्त,विजय गौड़ आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रैली को सफल बनाया।

अमेठी: सिंहपुर के दर्जनों ग्राम पंचायत में पंचायत भवन की दरकार

अमेठी। प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने की योजना अमेठी के विकास खण्ड सिंहपुर की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों में हवा-हवाई साबित होती दिख रही है। इन गांवों में पंचायत सहायकों की तैनाती भी हो गई है पर सहायकों को जर्जर और निष्प्रयोज्य भवनों में बैठकर अपने कार्यो को सम्पादित करना भी यहां किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन विभागीय अधिकारी खामियों पर पर्दा डालकर अपने हाथ अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। यह भी पढ़ें:-IND vs SA Test : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार 5वीं टेस्ट जीत, अब इतिहास रचने पर नजर

संबंधित समाचार