कन्नौज: रात व जबरदस्त ठिठुरन ने जनविश्वास यात्रा की सभा पर फेरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। ऐसी भव्य सजावट कि जैसे प्रधानमंत्री का आगमन होने वाला हो। शाम की विदाई और रात के बढ़ते कदम के साथ जबरदस्त ठिठुरन और पाला के बीच पर्यटक आवासगृह के विशाल मैदान में दिन जैसी रोशनी और सैकड़ों होर्डिंग। इस सबके बीच ठिठुरन के चलते भाजपा नेता औऱ कार्यकर्ता दांत किटकिटाते जनविश्वास यात्रा की …

कन्नौज। ऐसी भव्य सजावट कि जैसे प्रधानमंत्री का आगमन होने वाला हो। शाम की विदाई और रात के बढ़ते कदम के साथ जबरदस्त ठिठुरन और पाला के बीच पर्यटक आवासगृह के विशाल मैदान में दिन जैसी रोशनी और सैकड़ों होर्डिंग। इस सबके बीच ठिठुरन के चलते भाजपा नेता औऱ कार्यकर्ता दांत किटकिटाते जनविश्वास यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद जनयात्रा पहुंची लेकिन तब तक हजारों की भीड़ सैकड़ा में सिमट चुकी थी और कुर्सियां खाली थीं।

बुधवार को कन्नौज मुख्यालय से 40 किमी दूर छिबरामऊ से चली जनविश्वास यात्रा यहां करीब 10 बजे पहुंच सकी। निर्धारित समय 5 बजे से करीब पांच घंटे की देरी और बढ़ती ठिठुरन व पाले के कारण सभा का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। पर्यटक आवासगृह के बाहर ही कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाते हुए यात्रा व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सभी का स्वागत किया। मात्र छह मिनट में श्री शर्मा ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उप्लब्धियां गिनाईं। उत्तरप्रदेश में कानून व्यवस्था, मुफ्त राशन, शौचालयों, आवास योजना आदि बिंदुओ पर चर्चा के साथ विकास के मुद्दे पर जोर दिया। बनारस व अयोध्या की तरह मथुरा को चमकाने का संकल्प दोहराया।

यात्रा के स्वागत व आगामी चुनाव में टिकट की लालसा में लगे सैकड़ों होर्डिंग्स मौन होकर भी सबकुछ कहे दे रहे थे। अकेले संजय सिंह जाटव की दर्जनों होर्डिंग आवासगृह के भीतर और बाहर पटी पड़ीं थीं।इसी तरह रामेन्द्र सिंह कटारा, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, कुलदीप सिंह दोहरे, तरुण चन्द्रा दोहरे, आर.एस. कठेरिया आदि दावेदारों ने भारी भारी होर्डिंग लगवाईं थीं।

मंच के आगे-पीछे चारों ओर होर्डिंग दिखाई पड़ रहीं थीं। और तो और मकरंदनगर से चौधरीसराय तक जीटी रोड पर बिजली के पोलों पर टी अब भी कई कई पोस्टर लटके हैं। उधर रात व सर्दी बढ़ते ही खुले मैदान में डाली गईं हजारों कुर्सियां व मंच ख़ाली हो गया। ऐसे में कोहरे की बीच पहुंची यात्रा गेट के अंदर नहीं आई। बाहर ही ठहर गई। यहां स्वागत की औपचरिकता के बाद रात्रि विश्राम के लिए चली गई।

खास बात ये कि संजय सिंह के जाटव के बाद गिनती में रामवीर सिंह कठेरिया के होर्डिंग ज्यादा थे। उनकी दावेदारी प्रबल बताई जा रही है परन्तु यात्रा के पीठ फेरते ही कठेरिया के होर्डिंग शून्य यानी गायब ही हो गए। उधर यात्रा के संयोजक व जिला महामंत्री भाजपा हरिवख्श सिंह मंगलवार से बुधवार तक सर्वाधिक मेहनत करते दिखाई पड़े। मानीमऊ मंडल अध्यक्ष आलोक पाल ने यात्रा का स्वागत किया। बीते सप्ताह तक अर्चना कमल के भी भारी होर्डिंग लगे थे पर इस यात्रा के स्वागत स्थल पर उनका कोई प्रचार नहीं था।
गुरुवार की सुबह यात्रा तिर्वा के लिए रवाना हो गई। तिर्वा और इंदरगढ़ में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-संभल : बोरे में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म होने की आशंका, नहीं हुई शिनाख्त,

संबंधित समाचार