जिन राज्यों पर कुदरत ने बरपाया कहर, सरकार करेगी उनका उपचार, 3,063 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2021 में बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात से प्रभावित छह राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) से 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है। गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, स्वीकृत राशि में चक्रवात …

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2021 में बाढ़, भूस्खलन और चक्रवात से प्रभावित छह राज्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) से 3,063.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर की है।

गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, स्वीकृत राशि में चक्रवात ‘ताउते’ से प्रभावित रहे गुजरात के लिए 1,133.35 करोड़ रुपये और चक्रवात ‘यास’ से प्रभावित रहे पश्चिम बंगाल के लिए 586.59 करोड़ रुपये शामिल हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित असम के लिए 51.53 करोड़ रुपये मंजूर किये गए।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित रहे कर्नाटक, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड को क्रमश: 504.06 करोड़, 600.50 करोड़ और 187.18 करोड़ रुपये मिले। यह सहायता, केंद्र द्वारा राज्यों को राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) में जारी की गई धनराशि के अतिरिक्त है।

संबंधित समाचार