लखनऊ: पत्नी का अवैध संबंध बना पति की मौत का कारण, जानें पूरा मामला
लखनऊ। पिछले 13 दिनों से लापता चल रहे लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्रीराम यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल पत्नी संगीता के अवैध संबंध ही श्रीराम यादव के मौत का कारण बन गये। पुलिस ने हत्याकांड में पत्नी सुनीता व उसके प्रेमी जहांगीर पॉलीटेक्निक …
लखनऊ। पिछले 13 दिनों से लापता चल रहे लखनऊ स्थित लोहिया संस्थान के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्रीराम यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। दरअसल पत्नी संगीता के अवैध संबंध ही श्रीराम यादव के मौत का कारण बन गये। पुलिस ने हत्याकांड में पत्नी सुनीता व उसके प्रेमी जहांगीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर अवशिष्ट कुमार समेत बाराबंकी के सुमैया नगर निवासी संतोष, सुशील व कुंती को गिरफ्तार किया है।
एसीपी अनूप सिंह ने बताया कि विभूतिखंड थानांतर्गत लोहिया अस्पताल निवासी गत 18 दिसंबर को कार लेकर निकले थे और लापता हो गये थे। पुलिस ने 22 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लखनऊ-फैजाबाद हाईवे की लिंक रोड पर कुरौली के पास उनकी कार बरामद की थी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि श्रीराम की पत्नी संगीता के जहांगीर पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर अवशिष्ट कुमार से शादी के पूर्व से ही संबंध थे।
शादी के बाद भी दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इसका पता चलने पर श्रीराम, संगीता को रोक-टोक करता था। इसी बात से आजिज होकर संगीता ने अवशिष्ट के साथ मिलकर श्रीराम की हत्या की साजिश बनाई। अवशिष्ट ने कॉलेज के पास ही मछली पकड़ने का काम करने वाले संतोष व सुशील को हत्या के लिए सुपारी दी।
कार की टेस्ट ड्राइव के बहाने किया अपहरण, गोली मारकर इंदिरा नहर में फेंका शव
एसीपी अनूप सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को संतोष, सुशील व अवशिष्ट लखनऊ आये। सुशील व संतोष ने फोन करके श्रीराम को उसकी कार खरीदने की इच्छा जताई। कार की टेस्ट ड्राइव के बहाने दोनों से श्रीराम को बुलाया और साथ निकल गये। बीबीडी के पास उन्होंने परिचित बताकर कुंती को भी कार में बैठा लिया और बातों में उलझाकर दिन भर श्रीराम को घुमाते रहे। देर शाम अंधेरा होने पर वे श्रीराम को कुर्सी रोड में इंदिरा नहर के पास ले गये और कार से उतर गये।
इस पूरे दौरान अवशिष्ट अपनी कार से पीछा कर रहा था। श्रीराम के कार से उतरते ही अवशिष्ट को देखा। इससे पहले की वह कुछ समझता, सुशील ने उसपर फायरिंग कर दी। इसके बाद शव को इंदिरा नहर में फेंक दिया। वहीं असलहे को चिनहट थानांतर्गत मटियारी के कंचनपुर में छिपा दिया। निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहे को भी बरामद कर लिया है, जबकि शव की खोजबीन जारी है।
