मुरादाबाद : ताले तोड़ ब्यूटी पार्लर में लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी फकीरपुरा पुलिस चौकी स्थित ब्यूटी पार्लर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के सामान और नकदी ले गए। सिरकोई भूड़ निवासी अंजुम बेगम, पत्नी शाकिर का पुरानी फकीरपुर पुलिस चौकी के पास किराए के मकान में ब्यूटी पार्लर है। पास में ही उनके बेटे शबाब की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी फकीरपुरा पुलिस चौकी स्थित ब्यूटी पार्लर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के सामान और नकदी ले गए। सिरकोई भूड़ निवासी अंजुम बेगम, पत्नी शाकिर का पुरानी फकीरपुर पुलिस चौकी के पास किराए के मकान में ब्यूटी पार्लर है।

पास में ही उनके बेटे शबाब की परचून की दुकान है। अंजुम रात 10:30 बजे ब्यूटी पार्लर और शबाब अपनी दुकान बंद करके घर आ गए। गुरुवार सुबह मां-बेटा ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कीमती सामान, लेडीज शूट व दराज में रखे 50 हजार रुपए गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है।

संबंधित समाचार