हरदोई: अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पाली पुलिस ने पकड़ा
हरदोई। पाली पुलिस ने खनिकलापुर गांव के निकट अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, पुलिस मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले गई, थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर निवासी अरविंद ने गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस को सूचना देकर बताया कि …
हरदोई। पाली पुलिस ने खनिकलापुर गांव के निकट अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, पुलिस मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले गई, थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पाली थाना क्षेत्र के खनिकलापुर निवासी अरविंद ने गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका खेत गांव के निकट है, जहां पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच गई, उस दौरान खनन हो रहा था। पुलिस अवैध खनन से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर थाने ले आई, पाली थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई है, ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है जिसके बाद कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें इन दिनों जिले में अवैध खनन बहुत तेजी से चल रहा है अवैध खनन वालों करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ समय पूर्व अवैध खनन रोकने पहुंची उप जिलाधिकारी सदर को अवैध खनन करने वालों ने घेर लिया था।
यही नहीं दर्जनों दबंग अवैध खनन करने वालों ने उनके साथ अभद्रता भी की थी। हालांकि पुलिस ने बाद में इस मामले में कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस अधीक्षक ने भी दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था इन सब के बावजूद जिले में अवैध खनन पर अभी भी रोक नहीं लग पा रही है। बताते चलें ज्यादातर अवैध खनन सत्ता दल के छुटभैया नेताओं की शह पर किया जा रहा है । इस वजह से इनके हौसले और भी बुलंद हैं । इसका उदाहरण उपजिलाधिकारी के साथ की गई अभद्रता से स्पष्ट हो जाता है।
यह भी पढ़ें:-चुनाव आयोग तय नहीं करेंगा की कौन है कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का सदस्य : अंशू अवस्थी
