बरेली: सियासी रंग से बदरंग हो रही स्मार्ट सिटी की सूरत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के बीच राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को बदसूरत बनाने में लगे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए कई दिनों से नगर निगम की टीम अवैध होर्डिंग्स को हटाने में जुटी है लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं दिखा रहा …

बरेली, अमृत विचार। बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के बीच राजनीतिक दलों के अवैध होर्डिंग्स शहर को बदसूरत बनाने में लगे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए कई दिनों से नगर निगम की टीम अवैध होर्डिंग्स को हटाने में जुटी है लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं दिखा रहा है। अवैध होर्डिंग्स लगने के चलते जहां आमजन को परेशानी हो रही है, वहीं नगर निगम को इससे काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

खास बात यह है कि नगर निगम द्वारा आज तक किसी भी कंपनी के खिलाफ अवैध तरीके से पोस्टर व होर्डिंग लगाने पर ठोस कार्रवाई नहीं की है। जबकि सार्वजनिक संपत्ति को बदरंग बनाने के अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति पर अनाधिकृत विज्ञापन सामग्री प्रदर्शित करना अपराध की श्रेणी में आता है। शहर में प्रमुख चौराहे, स्थान, डिवाइडरों पर विज्ञापनों की भरमार है।

सरकारी विभागों की दीवारों से लेकर शौचालय पर विज्ञापन बोर्ड लगे हुए हैं। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर में अवैध तरीके से लगे सभी होर्डिंग को दो टीम गठित कर उतरवाया जा रहा है। नगर निगम द्वारा विज्ञापन के लिए जगह निर्धारित की गई है। इसके अलावा जिस कंपनी का बोर्ड बार-बार लगा दिखाई दिया, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका