बरेली: रोड शो से पहले छतों से हटवाए ईंट व पत्थर
बरेली, अमृत विचार। गृहमंत्री के रोड शो के एक दिन पहले गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की और तैयारी को दुरुस्त किया। निगरानी के दौरान कुछ घरों की छतों पर ईंटों व पत्थर दिखाई दिए गए जिन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा मकान स्वामियों से कहकर हटवा दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। गृहमंत्री के रोड शो के एक दिन पहले गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की और तैयारी को दुरुस्त किया। निगरानी के दौरान कुछ घरों की छतों पर ईंटों व पत्थर दिखाई दिए गए जिन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा मकान स्वामियों से कहकर हटवा दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि सर्किट हाउस से लेकर गृह मंत्री के रूट की सुरक्षा के नजरिए से पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं।
रास्ते में पड़ने वाली हर ऊंची बिल्डिंग पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। रोड शो किला क्रासिंग से कुतुबखाना, आलमगिरिगंज, मठ की चौकी होते हुए गुड़ मंडी श्यामगंज तक जाएगा। वहां से कालीबाड़ी होते हुए पटेल चौक पर समाप्त होगा। लिहाजा, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ड्रोन पूरे कार्यक्रम के दौरान निगरानी करेगा।
वहीं पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को छतों पर चढ़ने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा काले कपड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही जिस रास्ते से रोड शो गुजरेगा, उसके बाजार बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
